इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने आजम खान के मामलों की सुनवाई से खुद को अलग किया

                                       गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है। जस्टिस जैन की सिंगल बेंच में आजम खान के कुल चार मामले लम्बे समय से सूचीबद्ध थे, जिन पर वे नियमित रूप से सुनवाई कर रहे थे।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जैन ने कहा कि वे अब आजम खान से संबंधित किसी भी केस की सुनवाई नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से स्वयं को इन सभी मामलों से अलग कर लिया।

हालाँकि, उन्होंने अपने निर्णय के पीछे कोई कारण नहीं बताया। अब इन मामलों को आवंटन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाएगा, जिसके बाद इन्हें किसी अन्य बेंच को स्थानांतरित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद