कृषि उत्पादन मंडी समिति में केंद्र प्रभारी नदारत, किसान परेशान
अजय कुमार गुप्ता
👉 कम दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही ज्वार।
हमीरपुर/कुरारा। स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में ज्वार की सरकारी खरीद के लिए स्थापित केंद्र बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा है। केंद्र प्रभारी अपर्णा अवस्थी के नदारत रहने से किसानों की ज्वार तौल नहीं हो पा रही है, जिससे वे मजबूरन व्यापारियों को कम रेट पर फसल बेचने को विवश हैं।
केंद्र 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक संचालित किया जाना है। अब तक लगभग 1500 कुंतल ज्वार की खरीद और दो ट्रकों की डिलीवरी हो चुकी है।
किसान गणेश तिवारी, अरुण सिंह, राम बाबू सहित अन्य किसानों ने जिलाधिकारी से केंद्र को तत्काल संचालित कर ज्वार की तौल शुरू कराने की मांग की है।


Comments
Post a Comment