जनपद न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय सभागार में प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने संविधान दिवस के महत्व व नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला एवं संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


Comments
Post a Comment