शहीद नायक गोविंद सिंह यादव को हजारों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में जम्मू–कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए नायक गोविंद सिंह यादव के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार देर रात सेना द्वारा सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बुधवार सुबह परिवारजनों ने राजकीय सम्मान के साथ अपने खेत में अंतिम संस्कार संपन्न किया।


अंतिम संस्कार में छोटे भाई भूपेंद्र यादव ने शहीद को मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

परिजनों के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से घर लाया गया था, जो अंतिम संस्कार के बाद ताबूत लेकर वापस रवाना हो गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीणों की मांग पर शहीद स्मृति द्वार, शहीद पार्क और ग्राम को शहादत ग्राम घोषित कराने का आश्वासन दिया।

वहीं हमीरपुर–महोबा सांसद अजेंद्र सिंह ने भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ मौजूद रही।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार