बीएलओ के कार्य में जुटे शिक्षा मित्र, एसआईआर कार्य में आया तेजी
जी0 के0 खरे
कानपुर नगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में बीएलओ द्वारा एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को सुचारु रूप से संपादित कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर 30 नवंबर 2025, रविवार को जनपद कानपुर नगर के बीएलओ कार्य में शिक्षा मित्र भी सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में विकासखंड भीतरगांव के प्राथमिक विद्यालय साढ़ में तैनात शिक्षा मित्र ने बीएलओ का सहयोग देते हुए घर-घर सत्यापन एवं मतदाता सूची अद्यतन के कार्य में भागीदारी निभाई। प्रशासन का कहना है कि शिक्षा मित्रों के सहयोग से क्षेत्र में एसआईआर कार्य की गति और गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।


Comments
Post a Comment