मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बंद पड़े स्कूल के पुनः संचालन की मांग

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

मौदहा (हमीरपुर) — मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की हमीरपुर इकाई ने छिमौली रोड स्थित माननीय कांशीराम जूनियर हाईस्कूल को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली की अगुवाई में सौंपा गया।

संगठन ने बताया कि यह विद्यालय उनकी पाँच वर्षों की लगातार पहल के बाद संचालित हुआ था, लेकिन विभागीय उपेक्षा और विभिन्न समस्याओं के कारण स्कूल दोबारा बंद कर दिया गया। वर्तमान में आठ कक्षाओं का शिक्षण कार्य सिर्फ एक कमरे में समेट दिया गया है, जिससे पठन-पाठन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा स्तर और व्यक्तित्व विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।


संगठन द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर आज ज्ञापन देकर जल्द स्कूल संचालन शुरू करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर संगठन जमीनी स्तर पर आंदोलन करेगा। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष कलीम अहमद, जिला महासचिव आसिफ शकील, एड. शाहरुख फरीद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यहरी, नगर मीडिया प्रभारी दानिश साबरी, नगर अध्यक्ष सुमित वर्मा, आतिफ चौधरी, धनंजय गौतम, आशीष शिवहरे, कमल किशोर, जगरूप, वसीम कमाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार