शादी की तैयारियों पर लगा ग्रहण — दुल्हन का जेवर व सामान चोरी

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

मुस्करा (हमीरपुर)— थाना मुस्करा क्षेत्र के मसगांव गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित बदी प्रसाद की बेटी का विवाह आज 25 नवंबर को राठ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में होना था।


तहरीर के अनुसार परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे, तभी रात में चोरों ने घर की पिछली कच्ची दीवार तोड़कर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और जेवर तथा अन्य सामान ले उड़े। सुबह उठने पर परिजनों ने टूटा बक्सा, बिखरे कपड़े और खेतों में फेंके गए खाली जेवर डिब्बे तथा सूटकेस देखकर चोरी की पुष्टि की।

सूचना पर मुस्करा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में घर गांव से लगभग 500 मीटर दूर और दीवारें कच्ची होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से करीब ₹6000 नगद बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद