परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव संपन्न, 9 सदस्यीय प्रबंधकारिणी समिति गठित
एडवोकेट आर. के. पाण्डेय
भारत मंजरी, नैनी, प्रयागराज। परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर 2025 को नैनी स्थित मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव में 6 पदाधिकारी और 3 सदस्यों सहित कुल 9 सदस्यीय प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार सोसाइटी में हर 5 वर्ष पर प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव होता है। आगामी समिति के गठन हेतु 17 नवंबर 2025 को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तथा नामांकन वापसी की तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी।
नियत तिथि तक कुल 9 अभ्यर्थियों—श्रीमती मनीषा पाण्डेय, श्रीमती निशा देवी, राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, नवीन चंद्र खरे, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिमा देवी, अनिल कुमार कनौजिया और अनिल कुमार शर्मा—ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए थे।
25 नवंबर को सम्पन्न चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य निर्वाचित घोषित हुए—
अध्यक्षा: श्रीमती मनीषा पाण्डेय
उपाध्यक्षा: श्रीमती निशा देवी
प्रबंधक/मंत्री: राजेश कुमार पाण्डेय
सचिव: राकेश कुमार पाण्डेय
उपसचिव: नवीन चंद्र खरे
कोषाध्यक्ष: जगदीश प्रसाद त्रिपाठी
सदस्या: श्रीमती प्रतिमा देवी
सदस्य: अनिल कुमार कनौजिया
सदस्य: अनिल कुमार शर्मा
नई प्रबंधकारिणी समिति के गठन के साथ सोसाइटी ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया है।


Comments
Post a Comment