राठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 402 जोड़ों ने लिए सात फेरे

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

👉 अतिथियों ने की पुष्प वर्षा, प्रमाणपत्र व दहेज सामग्री का वितरण

राठ (हमीरपुर) — नगर स्थित ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 402 जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न समुदायों के वर–वधुओं ने भाग लेकर सामूहिक संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राठ की विधायिका मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, मुस्करा ब्लॉक प्रमुख जीतू राजपूत, जिलापंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मंचासीन अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद किया। इसके साथ ही विवाह प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली दहेज सामग्री भी नवदंपतियों को सुपुर्द की गई।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद