कुरारा में उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण, एक दुकान में अनियमितताएँ उजागर

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

कुरारा (हमीरपुर)। खाद की ओवररेटिंग को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर सोमवार को एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी सहित विभागीय टीम ने कुरारा कस्बे के विभिन्न उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौरीशंकर उर्वरक केंद्र में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। दुकान के स्टॉक का मिलान सही न मिलने के साथ ही रिकॉर्ड में कई विसंगतियाँ पाई गईं। टीम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एडीएम न्यायिक ने जिला कृषि अधिकारी को दुकान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इसके विपरीत हम्मीरदेव फार्मर उर्वरक केंद्र की जांच में सभी अभिलेख और स्टॉक सही पाए गए। टीम ने मौके पर मौजूद किसानों से भी पूछताछ की, जिसमें ओवररेटिंग या किसी अनियमितता की शिकायत नहीं मिली।

जांच टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि खाद बिक्री में गड़बड़ी या अधिक दाम वसूलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में राहत और दुकानदारों में सतर्कता का माहौल बना है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार