नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अमरूद बेचने जा रहीं महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

                                      अजय कुमार गुप्ता                                     

मौदहा (हमीरपुर)। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब किसान दंपती अमरूद बेचने के लिए मौदहा मंडी जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वैन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव के पास का है। मदारपुर गांव निवासी शहाना बानो अपने पति कदीर के साथ रोज की तरह सुबह करीब 8:30 बजे मौदहा मंडी के लिए निकली थीं। जैसे ही दंपती नारायच गांव के मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहाना बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कदीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल कदीर को अस्पताल भेजवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शहाना बानो के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद