Posts

Showing posts from July, 2025

हमीरपुर में यमुना-बेतवा नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Image
                                            नागेंद्र पाण्डेय                                        👉 प्रशासन ने बनाए 36 बाढ़ चौकी और 28 शरण स्थल। 👉 दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में। हमीरपुर : यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, और बांध से पानी छोड़ने के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। नदी किनारे बसे गांवों में अधिकारियों ने डेरा डाल लिया है, और लगातार मुनादी कराकर लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की जा रही है। वर्तमान में यमुना नदी: 104.75 मीटर और बेतवा नदी: 104.40 मीटर से दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे जिले के निचले इलाकों और खासतौर पर मुख्यालय में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हमीरपु...

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महाराज ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित कराया शिक्षण सामग्री

Image
                                    एड0 आर0  के0 पाण्डेय                                 👉    गुजरात के सूरत में सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित।   सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. संजय नंदगांवकर महाराज जी ने गुजरात राज्य के सूरत महानगर स्थित एक विद्यालय में जरूरतमंद सैकड़ों विद्यार्थियों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया तथा उनके अध्ययन में  भविष्य में भी यथासंभव सहयोग का वचन दिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य प. संजय नांदगांवकर महाराज जी ने गुजरात राज्य के सूरत महानगर में एक विद्यालय में जरूरतमंद सैकड़ों विद्यार्थियों में पुस्तकों, कॉपियों, स्टेशनरी आदि शिक्षण सामग्री का वितरण किया जिससे जरूरतमंद सैकड़ो...

सर्प दंश से 11वीं कक्षा की छात्रा की हुई मौत

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरगांव में अपनी दादी के साथ चारपाई पर सो रही 16 वर्षीया छात्रा को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।                                    मृतका का फाइल फोटो   प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरगांव निवासी खुशबु (16) पुत्री स्व0 देवेंद्र सिंह रात में अपनी दादी कुसुमवती के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी। तभी तड़के उसको जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसपर उसके द्वारा चिल्लाने पर परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लेकर पहुंचे। जहां ...

महिला ने दबंग पर लगाया चप्पल से पीटने का आरोप

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       मौदहा हमीरपुर।बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम मसगवां निवासी संजू पत्नी गोरेलाल ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक दिन गांव के रामकरन पुत्र मुन्नीलाल ने उसके पति को बेवजह पीट दिया था लेकिन जब वह दरवाजे से निकला तो उसने इसी बाबत पूछा कि उसके पति को क्यों पीटा था तो उसने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए चप्पलों से पीट दिया और गाली गलौज कर धमकियां दे रहा है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       

कार्यवाही से असंतुष्ट युवती पहुंची पुलिस अधीक्षक के द्वार

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       मौदहा हमीरपुर।बीते तीन दिन पहले दबंगों द्वारा की गई युवती के साथ सरेराह मारपीट और अश्लीलता के मामले में पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है जबकि थाना प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।     बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी गाय गांव के दबंग वंशगोपाल ने बांध ली थी जिसे लेने के लिए वह गई थी तो वंशगोपाल सहित उसके पुत्रों सोनू,संजय और जसवंत ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बीच सड़क पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए इतना ही नहीं उक्त लोगों ने आगे और बुरा अंजाम करने की धमकी दी है जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है।इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसके द्वा...

स्मार्ट मीटरों के साथ बढी बिजली दरों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       मौदहा हमीरपुर।स्मार्ट मीटरों द्वारा पुराने मीटरों की अपेक्षा अधिक रीडिंग देने के साथ ही सरकार के बढ़ी बिजली दरों का विरोध अब शुरू हो गया है जिसको लेकर व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल हमीरपुर के नगर अध्यक्ष जे.के.गुप्ता सहित संगठन के युवाओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर की कम्पनी गोवा में काली सूची में डाली गई है जबकि स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों से अधिक रीडिंग बता रहे हैं इसके साथ ही सरकार के बिजली दरों के बढाने के प्रस्ताव को भी रद्द करने की मांग की गई है इस दौरान मोहित गुप्ता,आशीष गोस्वामी,कुलदीप गुप्ता,अमरीश, सुधीउ,कोमल गुप्ता, दशरथ स...

डीएम ने जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी समस्याएं किया निस्तारण

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                        हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर  जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में लगभग 89 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित ढंग से मौके पर निस्तारण कर दिया।शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम , खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ जूम एप के माध्यम से बैठक कर उनके तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम ,बीडीओ व  अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर जन समस्याओं का त्वरित ढंग से निस्ता...

थाना सिसोलर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक गौरव शुक्ला व कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा थाना सिसोलर द्वारा धारा 25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त श्रीकृष्ण यादव पुत्र बन्टा यादव को ग्राम खैरी थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।       

श्री राम भक्त तुलसी दास के जन्मदिवस पर रामलीला के वरिष्ठ कलाकारों को किया गया सम्मानित

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                     मुस्करा (हमीरपुर) : जनपद में कस्वा मुस्करा के  कालिका धाम मंदिर प्रांगण में तुलसीकृत रामायण के रचयिता श्री गोस्वामी तुलसी जी जयंती के उपलक्ष्य में बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, कलाकार व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।आपको बता दे कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भक्त गोस्वामी तुलसी दास जी का जन्म विक्रम संवत के अनुसार, उनका जन्म 1568 में हुआ था, जो 1511 ईस्वी के समतुल्य है।तुलसी दास जी राम भक्त थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जीवन चरित्र पर तुलसीकृत श्री राम चरित मानस की रचना की।उन्ही के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति रामलीला कलाकार संस्थान बुन्देलखण्ड उत्तर प्रदेश द्...

रक्तदान एक जोश है एक जुनून है एक ज़िद्द है

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       👉 बहुत ही रेयर O- निगेटिव रक्तदान करने आये विनय कुमार। जिला अस्पताल में भर्तीसुरौली निवासी राजेश सिंह पिता कल्लू सिंह को खून की जरूरत पड़ने पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य विनय कुमार जी ने O- निगेटिव 1 यूनिट रक्तदान करके बचाई मरीज की जान। बुंदेलखंड रक्तदान समिति* रक्तदानी महादानी को दिल से सलूट करती है!       

विधायक ने दैवीय आपदाओं में अपनों को खोने वाले लोगों के आश्रितों को दिया सहायता पत्र

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       राठ (हमीरपुर)। सरीला तहसील के अंतर्गत विगत दिनों दैवीय आपदाओं का शिकार हो काल के गाल में समाने वाले लोगों के आश्रितों को क्षेत्रीय विधायक व अधिकारियों ने शासन द्वारा भेजी गई सहायता का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने संबंधित लेखपालों से हुए अतिव्रष्टि से हुये नुकसान का आकलन कर लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की भी बात कही। आज क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता,तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा ने नहर में डूब कर जान गंवाने वाले ग्राम कछआ कला निवासी मान खां पुत्र नजीर की पत्नी फूलारानी को, वहीँ तालाब में डूब कर जान गंवाने वाले ग्राम करियारी निवासी अरविंद पुत्र परमेश्वरीदयाल की पत्नी केशरानी तथा ग्राम बंगरा में सांप के डसने से मौत का शिकार हुए शिवम के...

हमीरपुर में यमुना-बेतवा नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                        👉  प्रशासन ने बनाए 36 बाढ़ चौकी और 28 शरण स्थल। 👉 दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में। हमीरपुर : यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। नदी किनारे बसे गांवों में अधिकारियों ने डेरा डाल लिया है, और लगातार मुनादी कराकर लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की जा रही है। वर्तमान में  यमुना नदी: 104.75 मीटर और  बेतवा नदी: 104.40 मीटर से दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे जिले के निचले इलाकों और खासतौर पर मुख्यालय में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।हमीरपुर में बाढ़ की स्थिति से नि...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल उच्च शिक्षा अधिकारी से मिला

Image
                                              जी0 के 0 खरे                                        कानपुर -हायर एजूकेशन नान  टीचिंग वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश  का प्रतिनिधि मंडल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् कानपुर मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल कानपुर से शिष्टाचार भेंट कर उनका कानपुर आगमन पर स्वागत कर सम्मान किया और साथ ही कर्मचारियों की वेतन निर्धारण आदि विषयों पर चर्चा कर समाधान करने की मांग की,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया की कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होगा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्री प्रभात मिश्रा (रा0का0सा 0पा 0अध्यक्ष कानपुर नगर)सी 0पी 0मिश्रा(महामंत्री हंटवा) परिषद के मंडलीय के महामंत्री संतोष तिवारी मंत्री उदयराज सिंह अरविन्द पांडे,आरेश पटेल,श्याम द्विवेदी,अखिलेश पटेल,धर्मेंद्र याद...

रोजगार मेले में 80अभ्यार्थियोंका अप्रेंटिसशिप हेतु ,71 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु हुआ चयन

Image
                                              जी0 के 0 खरे                                        कानपुर -  राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में टाटा मोटर्स ने लखनऊ प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग किया। जॉब व अप्रेंटिसशिप हेतु लगभग 186 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम  से 80 का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु व 71 का चयन जॉब हेतु किया गया  जिन्हें लगभग 13480 रु प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को लगभग 14827/- रुपए सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, PPE किट , अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौक...

आई टी आई पाण्डु नगर में अप्रेंटिसशिप मेला आज

Image
                                              जी0 के 0 खरे                                        कानपुर -  आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग करेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो कि आई टी आई उत्तीर्ण हों अथवा फ़ाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके हों या देने जा रहे हों अपीयरिंग अभ्यर्थी महिला एवं पुरुष जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष हो अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद के लिए , 18- 32 वर्ष टैम्परेरी वर्कमेन पद के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें लगभग 13480 रु प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को 14827/- से 17500 रुपए तक सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, PPE किट , अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी।  अधिक जानकारी हे...

पंचायती राज मंत्री से की डी0पी0आर0ओ0 को हटाने की मांग

Image
                                              जी0 के 0 खरे                                        कानपुर -  संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, कानपुर नगर की एक बैठक जल कल विभाग में सुनील सुमन की अध्यक्षता में हुई, बैठक में यूनियन के संरक्षक बी0 एल0 गुलाबिया ने बताया कि कानपुर नगर के विकास भवन में पंचायत राज विभाग में विगत 16 वर्षो से अवैध रूप से सम्बद्ध ग्राम पंचायत सचिव सफाई कर्मचारियों को शोषण कर रहा था, जिससे जिले के सफाई कर्मचारियों में व्यापक आक्रोष व्याप्त था, उक्त सचिव ने महिला दिव्याँग कर्मचारी को भी नहीं बक्सा, जिसने हिम्मत करके एंन्टी करेपशन विभाग को अवगत कराते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ाया और अभी, पंचायत राज के डी0पी0आर0ओ0 को अभी तक नहीं हटाया गया,  भ्रष्टाचार में अंकुश लगाने के लिए अभी तक विकास भवन में तैनात ग्राम पंचायत सचिव एंव सफाई कर्मचारी को हटाकर राजस...

सेंट थॉमस स्कूल में रक्षा क्षेत्र के रोजगार अवसरों पर सेमिनार, युवाओं को मिला मार्गदर्शन

Image
                                              जी0 के 0 खरे                                        कानपुर - डिफेंन्स क्षेत्र में कैरियर की सम्भावना ओं को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेंट थॉमस स्कूल किदवई नगर में एक व्दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर मण्डल के सहयोग से किया गया, सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिव राम सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए एंव युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा रक्षा क्षेत्र में सेवा करना केवल नौकरी नहीं बल्कि यह देशभक्ति और गौरव का कार्य है आज कल युवाओं को इस दि...

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का प्रयागराज बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न

Image
                                  एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                   👉  मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान।   प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज महानगर के नैनी क्षेत्र अंतर्गत पीडीए कालोनी में 29 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे श्रीराम टूर ऐंड ट्रेवल्स ऑफिस में श्रीमान मनीष विश्वकर्मा जी, मा. जिलाध्यक्ष (Y) प्रयागराज के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के आफ लाइन बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में संगठन के उद्देश्य, कार्य, उपलब्धि व कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों को आई डी वितरित किया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, राम जी केसरवानी, विनोद केसरवानी, डीके प्रयाग भारत, सक्षम विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप चंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इमरान, अजी...

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड हेतु नामित वारिस अली को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष

Image
                                  एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                   👉    उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवी हैं वारिस अली।   प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड हेतु नामित वारिस अली जोकि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी हैं को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।        उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि वारिस अली जी लंबे समय से संगठन में जुड़े हुए हैं तथा वह पूर्णतया नि:स्वार्थ समर्पित सेवा भाव से संगठन में कार्य करते हुए अपने अच्छे कार्य व व्यवहार से पूरे संगठन में सर्वप्रिय बन चुके हैं। वारिस अली जी के निरंतर अच्छे कार्य को देखते हुए उन्हें प्रमोशन देकर उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भीषण बिजली कटौती एवं व्यापारियों के ऊपर की गई टिप्पणी के संबंध में एसडीएम राठ को व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       राठ (हमीरपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ हमीरपुर द्वारा आज प्रदेश में हो रही भीषण बिजली कटौती एवं विद्युत आयोग द्वारा प्रस्तावित लगभग 45% विद्युत दरो के बढ़ाये जाने के विरोध एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा व्यापारियों (बनियों) के ऊपर की गई टिप्पणी के संबंध में एक ज्ञापन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ को उप जिला अधिकारी राठ हमीरपुर  के माध्यम से जिला अध्यक्ष के जी अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोपा गया जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हो रही लगातार बिजली कटौती एक गंभीर समस्या हो गई है जिससे व्यापारियों व आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बिजली कटौती के कारण व्यापारिक गतिविधि...

नाग पंचमी महोत्सव के प्रथम दिवस पर विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       हमीरपुर : विकासखंड के ग्राम अलरा गोरा में नाग पंचमी महोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रात्रि में विशाल धनुष भंग रामलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर नारायण राजपूत ब्लॉक प्रमुख, करण सिंह राजपूत जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने प्रभु श्री राम और लक्ष्मण जी की आरती के साथ की। प्रारंभ में गुरु विश्वामित्र के आदेश अनुसार राम और लक्ष्मण जी ने संध्या वंदन की, और संध्या वंदन के बारे में बताने का प्रयास किया की संध्या क्यों की जाती है संध्या करने का उद्देश्य क्या है और मनुष्य को जीवन में संध्या क्यों आवश्यक है। मिथिला पुरी के राजा जनक के बुलावे पर मुनि विश्वामित्र जी के साथ राम और लक्...

विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशान

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर) : विकास खंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशान है। गांव में पंद्रह से अधिक ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।  क्षेत्र के टोडरपुर गांव को मिश्रीपुर विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है।गांव निवासी चुन्नी लाल ,कृष्णकुमार,तेज सिंह, श्रीबाबू,रामजीवन,रमेश, शिवप्रसाद,बासुदेव सदस्य जिला पंचायत आदि ने बताया कि दो सप्ताह से हमारे मोहल्ले को जाने वाली विद्युत के तार में करेंट न आने के कारण घरों में विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने पर वह भी इस को ठीक नहीं कर रहे है।इससे परेशानी का सामना  करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत फाल्ट ठीक किए...

गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में– मंडलायुक्त अजीत कुमार

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       हमीरपुर: आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी, हमीरपुर घनश्याम मीना की उपस्थिति में जनपद के तहसील राठ के चित्रगुप्त इंटर कालेज में जल संचयन, वृक्षारोपण एवं सड़क सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उमाशंकर पांडेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत उपस्थित रहीं।   आयुक्त एवं पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारियों, अतिथियों व विभिन्न वक्ताओं द्वारा गोष्ठी विषय के अनुसार लोगों से अपने विचार साझा कर उन्हें जागरूक किया गया। मुख...

अलरा गौरा गांव में लगा डेढ़ सौ साल पुराना ऐतिहासिक नाग पंचमी का मेला

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       हमीरपुर  : नाग पंचमी का पर्व ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिभाव से मनाया गया लोगों ने अपने घरों और शिवालयों में जाकर नाग देवता की पूजा अर्चना भी की गयी तथा लोगों ने दान-पुण्य भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया गया।  श्रावण मास की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है। जिसको लेकर महिलाओं ने सुबह घर में दीवारो के दरवाजों पर गोवर से सांप की आकृति बनाकर दूध से इनकी पूजा अर्चना की। साथ ही परिवार की कुशलता की मंगल कामना की।मंगलवार को बच्चे, महिलाएं व पुरुष हाथों में पूजा का थाल लेकर शिव मंदिरों की पूजा करते नजर आये। मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव अलरा गौरा में नाग देवता मंदिर का इतिहास लगभग तीन सौ साल पुराना है इस मंदिर में रखी नाग देवता की प्रतिमा जर्जर हो जाने के कार...

जल जीवन मिशन के तहत यूनोप्स द्वारा जल संरक्षण के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       कुरारा (हमीरपुर) : स्थानीय विकास खंड सभागार में जलजीवन मिशन के तहत यूनोप्स द्वारा  जल संरक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सुभाष चंद्र पांडे ने जल जनित बीमारियों से बचाव के उपाय व पानी की  गुणवत्ता जांच के तरीके विस्तार से बताकर समूह कार्य कराया। सहायक सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि अगर आपका पानी दूषित है तो पानी को उबाल कर ठंडा करके पीना चाहिए। ब्लीचिंग पावडर का उपयोग कर पानी का सेवन करना चाहिए जिससे जल जनित होने वाली बीमारियों से बचा जा  सकता है। यूनोप्स के जिला सलाहकार सिद्धगोपाल त्रिवेदी पेयजल योजना के रखरखाव हेतु बजट के बारे में बताया साथ ही अपने सूखते जल श्रोतों को बचाने के उपाय तथा जल संरक्षण के व्यक्तिगत व सामुदायिक तरीक...

दलदल भरी रास्ता की जिलाधिकारी से की शिकायत

Image
                                           अजय कु मार गुप्ता                                       बिवांर (हमीरपुर) –  मुस्करा विकासखण्ड के बांधुर खुर्द के लोगों ने गांव की मुख्य रास्ता में भरे दलदल की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।  बांधुर खुर्द दीपक कुमार ,मदनगोपाल ,रामबाबू ,दुर्गा ,रामचन्द्र ग्यासी ,सुनील कुमार ,किशोरी समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से गांव की हरिजन बस्ती को जाने वाली मुख्य रास्ता की दुर्दशा से आजिज आकर गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता एकमात्र रास्ता है जो उनकी बस्ती तक जाती है।लेकिन इस रास्ता में हमेशा कीचड़ भरा रहता है और अब बरसात के मौसम में तो और भी बुरी हालत हो गई है।लोगों ने बताया कि ग्रामप्रधान और सचिव से कई बार कहा गया लेकिन वे कोई ध्यासन नहीं देते।आरोप लगाया कि न तो कभी नालियां साफ करवाई जातीं हैं न ही रास्ता।बताया ...