विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशान

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

कुरारा (हमीरपुर) : विकास खंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी से परेशान है। गांव में पंद्रह से अधिक ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। 

क्षेत्र के टोडरपुर गांव को मिश्रीपुर विद्युत सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है।गांव निवासी चुन्नी लाल ,कृष्णकुमार,तेज सिंह, श्रीबाबू,रामजीवन,रमेश, शिवप्रसाद,बासुदेव सदस्य जिला पंचायत आदि ने बताया कि दो सप्ताह से हमारे मोहल्ले को जाने वाली विद्युत के तार में करेंट न आने के कारण घरों में विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने पर वह भी इस को ठीक नहीं कर रहे है।इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत फाल्ट ठीक किए जाने की मांग की है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार