श्री राम भक्त तुलसी दास के जन्मदिवस पर रामलीला के वरिष्ठ कलाकारों को किया गया सम्मानित
अजय कुमार गुप्ता
मुस्करा (हमीरपुर) : जनपद में कस्वा मुस्करा के कालिका धाम मंदिर प्रांगण में तुलसीकृत रामायण के रचयिता श्री गोस्वामी तुलसी जी जयंती के उपलक्ष्य में बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, कलाकार व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।आपको बता दे कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भक्त गोस्वामी तुलसी दास जी का जन्म विक्रम संवत के अनुसार, उनका जन्म 1568 में हुआ था, जो 1511 ईस्वी के समतुल्य है।तुलसी दास जी राम भक्त थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जीवन चरित्र पर तुलसीकृत श्री राम चरित मानस की रचना की।उन्ही के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति रामलीला कलाकार संस्थान बुन्देलखण्ड उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार के रोज जनपद के मुस्करा कस्वे के मां कालिका धाम मंदिर में श्री राम कलाकार सम्मेलन एंव वरिष्ठ कलाकार सम्मान समारोह का एक दिवसीय आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ,श्री गणपति जी व श्री राम भक्त गोस्वामी तुलसी दास के चित्र पर पुष्प माला व ज्योति प्रज्जलित कर किया गया।इस दौरान आये कलाकारों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न किये गए।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय शर्मा पहाडी भिटारी द्वारा तुलसी दास जी के चरित्र चित्रण पर प्रकाश डाला।तदुपरांत दूरदराज से आये नामीग्रामी वरिष्ठ कलाकारों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान संजय राज सिंह बुंदेला,भैयालाल मिश्रा ,संजय पहाड़ी ,हरिशंकर आचार्य ,तेजकुमार त्रिपाठी,अंकित द्विवेदी ,रामबाबू सिंह,अभिषेक द्विवेदी,देवेन्द्र कर्ण, चंद्रशेखर तिवारी ,प्रान्सु दीक्षित , सुभाष राजपूत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment