दलदल भरी रास्ता की जिलाधिकारी से की शिकायत

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

बिवांर (हमीरपुर) – मुस्करा विकासखण्ड के बांधुर खुर्द के लोगों ने गांव की मुख्य रास्ता में भरे दलदल की जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बांधुर खुर्द दीपक कुमार ,मदनगोपाल ,रामबाबू ,दुर्गा ,रामचन्द्र ग्यासी ,सुनील कुमार ,किशोरी समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से गांव की हरिजन बस्ती को जाने वाली मुख्य रास्ता की दुर्दशा से आजिज आकर गुहार लगाई है।


ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता एकमात्र रास्ता है जो उनकी बस्ती तक जाती है।लेकिन इस रास्ता में हमेशा कीचड़ भरा रहता है और अब बरसात के मौसम में तो और भी बुरी हालत हो गई है।लोगों ने बताया कि ग्रामप्रधान और सचिव से कई बार कहा गया लेकिन वे कोई ध्यासन नहीं देते।आरोप लगाया कि न तो कभी नालियां साफ करवाई जातीं हैं न ही रास्ता।बताया कि इस रास्ता पर पैदल तक चलना मुश्किल होता है खासकर स्कूल जिसने वाले छोटे-छोटे बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं।लोगों ने आरोप लगाया कि वे जब भी ग्रामप्रधान से अपनी समस्या निस्तारण के लिए मिलने गए ,तो ग्रामप्रधान ने उसने अभद्रता करके उन्हें लौटा दिया।वहीं ग्रामप्रधान अशोक कुमार श्रीवास ने फोन पर बताया जल  निकासी न होने से सीसी रोड़ पर पानी भर जाता हैं जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा,जिसके बाद मुस्करा बीडीओ को फोन किया तो उन्होंने छुट्टी में होने का हवाला दिया ,जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ल से बात की ,जिन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में समस्या डाली गई है जिसका निस्तारण कराया जाएगा।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार