स्मार्ट मीटरों के साथ बढी बिजली दरों के विरोध में सौंपा ज्ञापन
अजय कुमार गुप्ता
मौदहा हमीरपुर।स्मार्ट मीटरों द्वारा पुराने मीटरों की अपेक्षा अधिक रीडिंग देने के साथ ही सरकार के बढ़ी बिजली दरों का विरोध अब शुरू हो गया है जिसको लेकर व्यापार मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल हमीरपुर के नगर अध्यक्ष जे.के.गुप्ता सहित संगठन के युवाओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर की कम्पनी गोवा में काली सूची में डाली गई है जबकि स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों से अधिक रीडिंग बता रहे हैं इसके साथ ही सरकार के बिजली दरों के बढाने के प्रस्ताव को भी रद्द करने की मांग की गई है इस दौरान मोहित गुप्ता,आशीष गोस्वामी,कुलदीप गुप्ता,अमरीश, सुधीउ,कोमल गुप्ता, दशरथ सहित लगभग दो दर्जन से अधिक संगठन के युवक मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment