थाना सिसोलर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक गौरव शुक्ला व कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा थाना सिसोलर द्वारा धारा 25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त श्रीकृष्ण यादव पुत्र बन्टा यादव को ग्राम खैरी थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


Comments
Post a Comment