कार्यवाही से असंतुष्ट युवती पहुंची पुलिस अधीक्षक के द्वार

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

मौदहा हमीरपुर।बीते तीन दिन पहले दबंगों द्वारा की गई युवती के साथ सरेराह मारपीट और अश्लीलता के मामले में पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है जबकि थाना प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।

    बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी गाय गांव के दबंग वंशगोपाल ने बांध ली थी जिसे लेने के लिए वह गई थी तो वंशगोपाल सहित उसके पुत्रों सोनू,संजय और जसवंत ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर बीच सड़क पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए इतना ही नहीं उक्त लोगों ने आगे और बुरा अंजाम करने की धमकी दी है जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है।इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसके द्वारा लिखे प्रार्थना पत्र को न लेकर डरा धमका कर साधारण प्रार्थना पत्र लिखवा लिया।वहीं थाना प्रभारी बिंवार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग करने की कार्यवाही की गई थी और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार