विधायक ने दैवीय आपदाओं में अपनों को खोने वाले लोगों के आश्रितों को दिया सहायता पत्र

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

राठ (हमीरपुर)। सरीला तहसील के अंतर्गत विगत दिनों दैवीय आपदाओं का शिकार हो काल के गाल में समाने वाले लोगों के आश्रितों को क्षेत्रीय विधायक व अधिकारियों ने शासन द्वारा भेजी गई सहायता का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने संबंधित लेखपालों से हुए अतिव्रष्टि से हुये नुकसान का आकलन कर लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की भी बात कही।


आज क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता,तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा ने नहर में डूब कर जान गंवाने वाले ग्राम कछआ कला निवासी मान खां पुत्र नजीर की पत्नी फूलारानी को, वहीँ तालाब में डूब कर जान गंवाने वाले ग्राम करियारी निवासी अरविंद पुत्र परमेश्वरीदयाल की पत्नी केशरानी तथा ग्राम बंगरा में सांप के डसने से मौत का शिकार हुए शिवम के पिता ब्रह्मा पुत्र गुनाही को प्रदेश सरकार द्वारा दैवीय आपदा के रूप में भेजी गई चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया। वहीँ विधायक ने सभी गांव में मौजूद लेखपालों को गांव में अति वृष्टि के कारण हुई हानि का आकलन कर ग्रामीणों को जल्द से जल्द सहायता दिलाने को कहा। 

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष बृजभूषण दाऊ, दीपू मुंशी, मुकेश गुप्ता, राजदीप पंडित, बृजेश रौरो, मनोज रौरो, अनुज सक्सेना, पुष्पेंद्र जराखर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार