रोजगार मेले में 80अभ्यार्थियोंका अप्रेंटिसशिप हेतु ,71 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु हुआ चयन

                                            जी0 के0 खरे                                       


कानपुर - 
राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में टाटा मोटर्स ने लखनऊ प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग किया। जॉब व अप्रेंटिसशिप हेतु लगभग 186 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम  से 80 का चयन अप्रेंटिसशिप हेतु व 71 का चयन जॉब हेतु किया गया जिन्हें लगभग 13480 रु प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को लगभग 14827/- रुपए सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, PPE किट , अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी।


नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अप्रेंटिस प्रभारीअमित दीक्षित व प्लेसमेंट प्रभारी विवेक शुक्ला मौजूद रहे।


प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल द्वारा जानकारी दी गई कि 04 अगस्त 2025 को त्रिवेणी अल्मीरा नोएडा रोज़गार देने हेतु प्रतिभाग करेगी जिसमें फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, ग्राइंडर आदि से आई0 टी0 आई0 उत्तीर्ण व फ़ाइनल परीक्षा दे रहे अपीयरिंग अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं जिन्हें सी0 टी0 सी0 लगभग 24079 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।


अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में सी0 ओ0 ई0 भवन स्थित प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित व विवेक शुक्ला जी से संपर्क कर सकते हैं।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे