भीषण बिजली कटौती एवं व्यापारियों के ऊपर की गई टिप्पणी के संबंध में एसडीएम राठ को व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
अजय कुमार गुप्ता
राठ (हमीरपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राठ हमीरपुर द्वारा आज प्रदेश में हो रही भीषण बिजली कटौती एवं विद्युत आयोग द्वारा प्रस्तावित लगभग 45% विद्युत दरो के बढ़ाये जाने के विरोध एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा व्यापारियों (बनियों) के ऊपर की गई टिप्पणी के संबंध में एक ज्ञापन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ को उप जिला अधिकारी राठ हमीरपुर के माध्यम से जिला अध्यक्ष के जी अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोपा गया जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हो रही लगातार बिजली कटौती एक गंभीर समस्या हो गई है जिससे व्यापारियों व आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बिजली कटौती के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहे हैं साथ ही माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विद्युत वियामक आयोग द्वारा आपके समक्ष बिजली की दरो एवं फिक्स चार्ज को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है प्रस्ताव स्वीकृत होने की दशा में मध्यवर्गीय एवं निम्न वर्गीय परिवारों के हितों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा गरीबी रेखा के नीचे आने वाले उपभोक्ताओं को तीन रुपए की जगह चार रुपए प्रति यूनिट की दर से पैसा देना होगा।
वर्तमान में स्मार्ट मीटर बिजली उपयोग से 4:30 गुना अधिक रीडिंग दे रही हैं जिससे चेक मीटर में भी गलत ठहराया है उपरोक्त स्मार्ट मीटर लगाए जाने वाली दोनों कंपनियां को पूर्व में गोवा में भी ब्लैक लिस्टेड की गई थी अतः आपसे निवेदन है कि इस अनुबंध की भी पुन समीक्षा करने का कष्ट करें श्रीमान जी माननीय मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा जी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के मध्य एक बैठक में व्यापारियों (बनियों) के ऊपर जो टिप्पणी की है यह टिप्पणी सामाजिक ताने वाने को तोड़ने वाली है अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त वर्णित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षण करते हुए उचित प्रभावी कार्रवाई करना चाहिए।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष के जी अग्रवाल नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता नगर महामंत्री रहमत वेंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री युवा राजेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा दीपेंद्र बुधौलिया मोहम्मद अनवार युवा व्यापार मण्डल से उमाशंकर गुप्ता प्रमोद गुप्ता ऑटो मोबाइल से कामतानाथ बवेले मनोज आनन्द अशोक गुप्ता शु मर्चेंन्ट राजेंद्र गुप्ता नौसे खां महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष निधि गुप्ता महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता सप्पू ठेकेदार राशीद वारसी अरुण सोनी अशोक कुमार सोनी प्रेम नारायण गुप्ता अखिलेश कुमार गुप्ता बृजेंद्र कुमार गुप्ता पुस्तक व्यापार मण्डल से मनोज कुमार अग्रवाल प्रमोद बजाज ग़ल्ला व्यापार मण्डल से महेश अग्रवाल हरी प्रकाश गुप्ता रेडीमेड एशोषियेशन से मनोज सोनी राजा खान दीपू अग्रवाल रमेश चंचल ऑटो पार्ट्स से मनोज गुप्ता सहित विभिन्न इकाईयो के सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment