राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल उच्च शिक्षा अधिकारी से मिला
जी0 के0 खरे
कानपुर -हायर एजूकेशन नान टीचिंग वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् कानपुर मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल कानपुर से शिष्टाचार भेंट कर उनका कानपुर आगमन पर स्वागत कर सम्मान किया और साथ ही कर्मचारियों की वेतन निर्धारण आदि विषयों पर चर्चा कर समाधान करने की मांग की,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया की कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होगा।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्री प्रभात मिश्रा (रा0का0सा 0पा 0अध्यक्ष कानपुर नगर)सी 0पी 0मिश्रा(महामंत्री हंटवा) परिषद के मंडलीय के महामंत्री संतोष तिवारी मंत्री उदयराज सिंह अरविन्द पांडे,आरेश पटेल,श्याम द्विवेदी,अखिलेश पटेल,धर्मेंद्र यादव,आशीष मेहरोत्रा, चंदगीत यादव,आशीष सक्सेना,सुशील शर्मा,आदि लोग शामिल रहे।


Comments
Post a Comment