सर्प दंश से 11वीं कक्षा की छात्रा की हुई मौत

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरगांव में अपनी दादी के साथ चारपाई पर सो रही 16 वर्षीया छात्रा को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

                                  मृतका का फाइल फोटो
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सरगांव निवासी खुशबु (16) पुत्री स्व0 देवेंद्र सिंह रात में अपनी दादी कुसुमवती के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी। तभी तड़के उसको जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसपर उसके द्वारा चिल्लाने पर परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसको प्राथमिक उपचार बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहाँ झांसी मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका जराखर गांव के एक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी तथा अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जो कि अपने पीछे मां कल्पना व दादी कुसुमवती के अलावा बड़ी बहन तनू और मनु सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में मझगवां थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार