पंचायती राज मंत्री से की डी0पी0आर0ओ0 को हटाने की मांग
जी0 के0 खरे
कानपुर - संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, कानपुर नगर की एक बैठक जल कल विभाग में सुनील सुमन की अध्यक्षता में हुई, बैठक में यूनियन के संरक्षक बी0 एल0 गुलाबिया ने बताया कि कानपुर नगर के विकास भवन में पंचायत राज विभाग में विगत 16 वर्षो से अवैध रूप से सम्बद्ध ग्राम पंचायत सचिव सफाई कर्मचारियों को शोषण कर रहा था, जिससे जिले के सफाई कर्मचारियों में व्यापक आक्रोष व्याप्त था, उक्त सचिव ने महिला दिव्याँग कर्मचारी को भी नहीं बक्सा, जिसने हिम्मत करके एंन्टी करेपशन विभाग को अवगत कराते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ाया और अभी, पंचायत राज के डी0पी0आर0ओ0 को अभी तक नहीं हटाया गया, भ्रष्टाचार में अंकुश लगाने के लिए अभी तक विकास भवन में तैनात ग्राम पंचायत सचिव एंव सफाई कर्मचारी को हटाकर राजस्व ग्रामों में तैनात किया जाताहै तो आक्रोषित कर्मचारी अन्य भ्रष्टाचार को अवगत करायेंगा , जैसा कि, भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपी के साथ 15 वर्षो से अवैध रूप से सम्बद्ध सफाई कर्मचारी सुशील कुमार राजपूत लापता हैं इसकी सम्पत्ति की जांच कर लिया जाय, तो अन्य सफाई कर्मचारी से जमीन, आसमान का अंन्तर नजर आयेगा,
बैठक के निर्णय के उपरान्त यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन ने उ प्र सरकार के पंचायती राज मंत्री माननीय ओ पी राजभर के साथ निदेशक पंचायत को भी पञभेजकर मांग किया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तैनात डी पी आर ओ को तत्काल हटाने के साथ शासन स्तर से इनकी सम्पत्ति की जांच करवायी जांच, और यदि शीघ्र ही कार्यवाही नहीं हुई तो यूनियन के व्दारा आन्दोलन के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री जी का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा, बैठक में सुनील सुमन के साथ बी एल गुलाबिया, सुशील सागर,मों उस्मान अली शाह, सुनीता देवी, नृपत कुमार,सनी, वीरू,संदीप,सूरज, सिकन्दर,हिरसाद, प्रशान्त गौरवाल आदि मौजूद थे।


Comments
Post a Comment