आई टी आई पाण्डु नगर में अप्रेंटिसशिप मेला आज

                                            जी0 के0 खरे                                       

कानपुर - आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग करेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो कि आई टी आई उत्तीर्ण हों अथवा फ़ाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके हों या देने जा रहे हों अपीयरिंग अभ्यर्थी महिला एवं पुरुष जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष हो अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद के लिए , 18- 32 वर्ष टैम्परेरी वर्कमेन पद के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें लगभग 13480 रु प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व टैम्परेरी वर्कमैन को 14827/- से 17500 रुपए तक सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, PPE किट , अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी।

 अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर कानपुर में सी ओ ई भवन स्थित प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी श्री अमित दीक्षित व विवेक शुक्ला जी से संपर्क कर सकते हैं।

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार