राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महाराज ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित कराया शिक्षण सामग्री
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 गुजरात के सूरत में सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित।
सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. संजय नंदगांवकर महाराज जी ने गुजरात राज्य के सूरत महानगर स्थित एक विद्यालय में जरूरतमंद सैकड़ों विद्यार्थियों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया तथा उनके अध्ययन में भविष्य में भी यथासंभव सहयोग का वचन दिया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य प. संजय नांदगांवकर महाराज जी ने गुजरात राज्य के सूरत महानगर में एक विद्यालय में जरूरतमंद सैकड़ों विद्यार्थियों में पुस्तकों, कॉपियों, स्टेशनरी आदि शिक्षण सामग्री का वितरण किया जिससे जरूरतमंद सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर संजय महाराज ने भविष्य में भी उनके शिक्षा अध्ययन में यथासंभव सहयोग का विचार रखा इस आयोजन के अवसर पर संजय महाराज के साथ संगठन के वरिष्ठ साथी नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment