सेंट थॉमस स्कूल में रक्षा क्षेत्र के रोजगार अवसरों पर सेमिनार, युवाओं को मिला मार्गदर्शन

                                            जी0 के0 खरे                                       

कानपुर - डिफेंन्स क्षेत्र में कैरियर की सम्भावना ओं को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेंट थॉमस स्कूल किदवई नगर में एक व्दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर मण्डल के सहयोग से किया गया, सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिव राम सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए एंव युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा रक्षा क्षेत्र में सेवा करना केवल नौकरी नहीं बल्कि यह देशभक्ति और गौरव का कार्य है आज कल युवाओं को इस दिशा में जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए, इस दिशा में डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने का प्रतिबध्द है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नेहा प्रकाश( निदेशक, प्रशिक्षण एंव सेवायोजन उ प्र)विंग कमांडर ए0गुणशेकर कमान अधिकारी वायुसेना स्टेशन कानपुर, अंशुल वत्स, प्रतिनिधि (अडानी ग्रुप) संतोष दुबे, सहायक कार्यशाला प्रबंधक,स्माल आमर्स फैक्ट्री और शिव प्रकाश सिंह (आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर) में रक्षा सेवाओं में प्रवेश की प्रक्रिया में, अग्निवीर योजना, तकनीकी पदों की जानकारी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विस्तार से जानकारी दी।


सेमिनार की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई अतिथियों का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक स्वदेश चतुर्वेदी ने किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेंट थामस विद्यालय,मदर टेरेसा मिशन स्कूल,मर्सी मेमोरियल विद्यालय आदि के छात्र छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया, सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को समय रहते सही दिशा में कैरियर मार्गदर्शन देना आज की आवश्यकता है उसे  इस आयोजन में वह कार्य बखूबी निभाया है सेमिनार के उपरान्त लगाये गये रोजगार मेला स्टाल्स पर छाञों ने स्वयं को पंजीकृत कराया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर विधालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक शिक्षकाएं मंचसंवलवल स्वदेश चतुर्वेदी और चार्ल्स संगो एवं विधालय के मीडिया प्रभारी रांची एडविन एंव जगदीश पाण्डेय उपलब्ध रहे

      

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार