15 वर्षीय किशोरी को सर्प ने एक महीने में 7 बार डसा, दहशत में मां-बाप, लोग भी हैरान
अनय श्री वा स्तव कौशाम्बी, नाग और नागिन से जुड़ी फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी जिसमें सांप का बदला भी देखा होगा जो अपने दुश्मनों को बार-बार डसकर आखरी अंजाम तक पहुंचाता है लेकिन जब हूबहू ऐसी ही कहानी किसी के वास्तविक जीवन में आ जाए तो वह कितना पीड़ा दायक होगा उसे समझना बहुत मुश्किल है कुछ ऐसी ही कहानी कौशांबी के भैंसहापर गांव से निकल कर सामने आ रही है जहां एक 15 वर्षीय बच्ची को एक सांप एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं बल्कि पूरे 7 बार डस चुका है ,जिसके चलते परिवार के साथ साथ आस पास के लोग भी हैरान हैं परिजनों के मुताबिक बीते एक महीने से लगातार एक ही सर्प उसे बार बार काट रहा जिसके चलते वह परेशान हो गए हैं.. सिराथू तहसील क्षेत्र के भैसहापर गांव के रहने वाले राजेन्द्र मौ...