कृषि विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनपद के 150 कृषकों को निःशुल्क तिलहन फसल
अजय कुमार गुप्ता
👉 तोरिया बीज मिनीकिट वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक किये जायेगे।
हमीरपुर : कृषि निदेशालय तिलहन अनुभाग के पत्रांक-467 30 जुलाई 2025 के द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित "राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यकम" के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन 1अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक बुकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये थे।अपर कृषि निदेशक (तिलहन एवं दलहन) उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ के पत्रांक-509 दिनांक 11 अगस्त 2025 के द्वारा कृषकों की सुविधा हेतु तोरिया बीज मिनीकिट की बुकिंग की समय सीमा 15 अगस्त से 31अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गयी है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक बीज मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। आज 28 अगस्त 2025 तक जनपद में मात्र 55 कृषकों द्वारा ही ऑनलाइन बुकिंग की गयी है जिसके कम में जनपद हमीरपुर के समस्त कृषकों को पुनः सूचित किया जाता है कि इच्छुक कृषक भाई निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभागीय वेवसाइट agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक कराकर योजना का लाभप्राप्त कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment