राजकीय आई टी आई पाण्डु नगर का अप्रेंटिसशिप मेला आज
जी0 के0 खरे
कानपुर - राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर, कानपर में अप्रेंटिसशिप मेला* का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कानपुर नगर की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से *विशाल इंडस्ट्रीज, शिवम स्प्रिंग्स, इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंट्स एंड कंट्रोल्स, लिविको सॉल्यूशन्स , अल्का इंटरप्राइज़ेज़, टोटल प्रिसिशन, प्रदीप इलेक्ट्रिकल, सरस्वती इंजीनियरिंग, दुर्गा मैन्युफ़ैक्चरिंग,बजरंग सोलर* सहित अन्य नामी उद्योग शामिल हैं।
यह मेला विशेष रूप से आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार और करियर निर्माण का एक सुनहरा अवसर है। *चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹7,700 से ₹10,000 तक प्रतिमाह स्टाइपेंड पर अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी।
नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा जी ने बताया कि “आईटीआई पाण्डु नगर सदैव उद्योगों और युवाओं के बीच सेतु का कार्य करता रहा है। यह अप्रेंटिसशिप मेला छात्र/छात्राओं को न केवल उद्योगों से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर भविष्य में सफल कैरियर बनाने की दिशा भी प्रदान करेगा।

Comments
Post a Comment