15 वर्षीय किशोरी को सर्प ने एक महीने में 7 बार डसा, दहशत में मां-बाप, लोग भी हैरान
अनय श्रीवास्तव
कौशाम्बी, नाग और नागिन से जुड़ी फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी जिसमें सांप का बदला भी देखा होगा जो अपने दुश्मनों को बार-बार डसकर आखरी अंजाम तक पहुंचाता है लेकिन जब हूबहू ऐसी ही कहानी किसी के वास्तविक जीवन में आ जाए तो वह कितना पीड़ा दायक होगा उसे समझना बहुत मुश्किल है कुछ ऐसी ही कहानी कौशांबी के भैंसहापर गांव से निकल कर सामने आ रही है जहां एक 15 वर्षीय बच्ची को एक सांप एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं बल्कि पूरे 7 बार डस चुका है ,जिसके चलते परिवार के साथ साथ आस पास के लोग भी हैरान हैं परिजनों के मुताबिक बीते एक महीने से लगातार एक ही सर्प उसे बार बार काट रहा जिसके चलते वह परेशान हो गए हैं..
सिराथू तहसील क्षेत्र के भैसहापर गांव के रहने वाले राजेन्द्र मौर्य की 15 वर्षीय बेटी रिया की मानें तो बीते 22 जुलाई को खेत में धान की रोपाई के दौरान एक सांप ने उसे डस लिया था इलाज करवाया और बच्ची स्वस्थ हो गई, किन्तु इसके बाद से सर्प उसे बार-बार डस रहा है जिसके चलते पूरा परिवार दहशत में है पिता का कहना है कि जब तक वह बेटी के साथ रहते हैं तब तक वह नहीं डसता है जैसे ही बेटी से दूर होते हैं सर्प उनकी बच्ची को डस लेता है जिसके चलते उन्होंने बच्ची के इलाज में अब तक लाखों रुपए खर्च कर दिए हैं ,जिला अस्पताल से लेकर तमाम प्राइवेट अस्पतालों में भी बच्ची का इलाज करवाया है साथ ही झाड़ फूंक भी करवाई किंतु यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है..
लगातार 7 बार एक ही सांप द्वारा डसे जाने के के चलते जहां किशोरी के माता-पिता लगातार सर्प की दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं तो वही लोग भी इस घटना को सुनकर हैरान हैं आखिर कैसे सर्प लगातार लड़की का पीछा करता है और उसे बार-बार डसता है 22 जुलाई से शुरू हुई यह कहानी अब तक लगातार जारी है जहां लड़की के मां-बाप अस्पताल के दरवाजे से लेकर मंदिरों की चौखट तक इसका हल ढूंढने में परेशान है तो वही लोग भी हैरान की कि जिस सांप को देखकर अच्छे-अच्छों के शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है तो वहीं उस सांप ने उस बच्ची को 7 बार डसा फिर भी बच्ची आखिर जिंदा कैसे है।


Comments
Post a Comment