जन्म प्रमाणपत्र में ए0एन0एम0 आख्या न लगाने पर जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग

                                        अजय कुमार गुप्ता                                  

ब कुरारा,हमीरपुर 29 अगस्त, जनपद बांदा के जसपुरा ब्लाक निवासी ने अपनी पत्नी के जन्म प्रमाण पत्र पर ए0एन0एम0 व आशा कार्यकत्री द्वारा आख्या रिपोर्ट न लगाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की है।

बांदा जनपद के जसपुरा ब्लाक क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी गोविंदनारायण पांडे ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरी पत्नी रंजना पुत्री स्व संतोष द्विवेदी ग्राम भैंसापाली ब्लाक कुरारा की निवासी है। इसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उप जिला अधिकारी के यहां आवेदन किया था। जिसकी सारी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। गांव भैंसापाली में तैनात ए0एन0एम0 व आशा कार्यकत्री जानबूझ कर इसमें आख्या रिपोर्ट नहीं लगा रही है।

जिससे जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस प्रकरण को सक्षम अधिकारी से जांच कराकर न्याय दिलाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार