सहकारी संघ लिमिटेड का भवन जर्जर हालत में, कभी भी हो सकती है कोई दुर्घटना
अजय कुमार गुप्ता
ब कुरारा,हमीरपुर 29 अगस्त, कस्बा कुरारा के थाने के समीप बनी सहकारी संघ लिमटेड का भवन जर्जर हालत में है। मजबूरी में केंद्र प्रभारी व मजदूर इस भवन में खाद आदि का वितरण करते है। ईंटों की छत ने सरिया छोड़ दिया है।
कस्बा कुरारा में थाने के सामने सहकारी संघ लिमटेड सरकारी संस्था है। इस का भवन जर्जर हालत में है। इस संस्था का भवन वर्ष 1960 के आसपास बना था इसमें इसमें केंद्र प्रभारी के निवास आदि की व्यवस्था थी तथा एक स्टोर रूम व कार्यालय आदि बने है।
इसमें किसानों को रबी की फसल में बुवाई के लिए बीज का वितरण किया जाता था। तथा जून माह में किसानो से वसूली कर गोदाम में जमा किया जाता था। लेकिन इस समय इस केंद्र से किसानों को खाद का वितरण किया जाता है। केंद्र प्रभारी सत्यवीर नामदेव ने बताया कि पुराना भवन होने के कारण छत की सरिया दिखाई देने लगी है। तथा छत का प्लास्टर भी गिरता जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित भी किया गया है।
इस भवन के सामने मैदान है। किसान नरोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि इसके भवन का नया निर्माण होना चाहिए। तथा चारों तरफ बाउंड्री बाल बनाकर गेट लगना चाहिए यह भवन खतरे से भरा हुआ है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। खाद वितरण के दौरान मजदूर गोदाम से खाद निकालते है तथा किसान भी मौजूद रहते है। किसानो ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस भवन का नवीन निर्माण यथाशीघ्र कराया जाए।




Comments
Post a Comment