डंफर चालक ने ई रिक्शा को सामने से मारा टक्कर एक की मृत्यु ,दो घायल

                                        अजय कुमार गुप्ता                                  

 कुरारा,हमीरपुर 29 अगस्त, थाना क्षेत्र के बेरी कदौरा मार्ग पर गुरुवार शाम को लहरा गांव के पास कदौरा से बेरी तरफ जा रहे डंफर चालक ने ई रिक्शा चालक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक व उसमें बैठी एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई है।


क्षेत्र के कदौरा थाना क्षेत्र के महमूद नगर 
गांव निवासी मूलचंद्र ई रिक्शा लेकर गांव से कदौरा जा रहा था। तभी लहरा गांव निवासी मोहनलाल कुशवाहा भी उसमें कदौरा जाने के लिए बैठ गया। लहरा से आगे सामने से आ रहे डंफर चालक ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे के परखच्चे उड़ गए तथा तथा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उरई रिफर किया गया। जहां मोहन लाल की मौत हो गई। रिक्शा चालक मूलचंद अहिरवार का इलाज चल रहा है मृतक के भाई सोहनलाल कुशवाहा ने बताया अपनी बड़ी बेटी की शादी का  कर्ज चुकाने के लिए कदौरा जा रहे थे। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर जाम लगा दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क जाम की खबर मिलते ही थाना प्रभारी व तहसील दार मौके पर पहुंचे तथा समझाने पर जाम खुलवा दिया।

ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान लखन लाल ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार