अप्रेंटिसशिप मेले में 65अभ्यार्थियों का हुआ चयन
जी0 के0 खरे
कानपुर - राजकीय आईटीआई पाण्डु नगर, कानपुर में आज अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया । इस मेले में कानपुर नगर की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया ।जिनमें प्रमुख रूप से सरस्वती इंजीनियरिंग, बजरंग सोलर,विशाल इंडस्ट्रीज,अल्का इंटरप्राइज़ेज़, प्रदीप इलेक्ट्रिकल,ट्राइडेंट,दुर्गा मैन्युफ़ैक्चरिंग सहित अन्य नामी उद्योग शामिल रहे। मेले में लगभग 95 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमे से लगभग 65 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप हेतु चयनित किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹7,700 से ₹10,000 तक प्रतिमाह स्टाइपेंड पर अप्रेंटिसशिप प्रदान की गई ।
नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा जी ने बताया कि “आईटीआई पाण्डु नगर सदैव उद्योगों और युवाओं के बीच सेतु का कार्य करता रहा है। यह अप्रेंटिसशिप मेला छात्र/छात्राओं को न केवल उद्योगों से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर भविष्य में सफल करियर बनाने की दिशा भी प्रदान करेगा।”
इस अवसर अप्रेंटिस प्रभारी अमित दीक्षित, विवेक शुक्ला, अजय द्विवेदी व रिजवान अहमद व सेवायोजन से अजय शुक्ला व शैलेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
.jpg)

Comments
Post a Comment