केरल में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के छात्रों ने नाम रोशन किया
जी0 के0 खरे
कानपुर,जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि केरल में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में मेडल जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया है ।
दिनांक 29-31 अगस्त 2025 को MAR ATHANASIUS INTERNATIONL SCHOOL , ERNAKULAM ,KERAL में CISCE बोर्ड की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । इस राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर से संबद्ध य़ूथ आर्चरी ऐकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कानपुर नगर के होनहार तीरंदाजों ने 11 मेडल (गोल्ड - 06 ,सिल्वर -01, ब्रोंज -04) अपने नाम किए । जिसमें अन्डर-19 बालिका वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में विदुषी शुक्ला (सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर ) नें 01 सिल्वर , 2 कास्यं पदक जीता, अन्डर-17 बालिका वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में रतनम दिक्षित (सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर ) ने 03 गोल्ड मेडल जीता व बेस्ट आर्चर ट्राफी भी आपने नाम की , रीतिका सिंह (सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर ) ने 02 ब्रांज मेडल जीता । अन्डर-17 बालक वर्ग की इण्डियन राउण्ड प्रतिस्पर्धा में विद्युराज केशरवानी (मर्सी मेमोरियल स्कूल ) ने 03 गोल्ड मेडल जीता । उक्त सभी खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स की एस०जी०एफ०आई० तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 के लिए अपना चयन कराया I U-14, U-17 व U- 19 वर्ग की SGFI प्रतियोगिता क्रमशः वाराणसी (उत्तर प्रदेश ) ,रांची ( झारखंड) व इंफाल (मणिपुर) में नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी जिसमें उक्त विजेता खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे । इससे पूर्व यह सभी खिलाड़ी लगातार तीन वर्षों से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करते हुए इतिहास रच दिया है । यह सभी खिलाड़ी Youth Archery Academy, Kanpur nagar के कोच संदीप कुमार की देख रेख में तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर , महासचिव राजा भरत अवस्थी , सह-सचिव/कोच सन्दीप कुमार (NIS) , शैलेश कुमार, मौसमी साहू व कोच फागू महातो (NIS) दीपक शर्मा , श्रेयांश आदी नें खिलाड़ियों को उनकी इस जीत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई दी ।


Comments
Post a Comment