राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गोला व फूलबेहड़ में बाढ़ पीड़ितों की समुचित सहायता सहित करेगा प्रबंधन।

                                    एड0 आर0 के0 पाण्डेय                                

👉 सामाजिक सेवा कार्य।

आर के पाण्डेय, दि ग्राम टुडे, गोला। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ तथा फूलबेहड़ थाना क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की समुचित सहायता व प्रबंधन करेगा।

 


  उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ व।फूलबेहड़ थाना क्षेत्रों में इस समय भारी बारिश व बाढ़ से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है l। ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने इन थाना क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों के समुचित सहायता व प्रबंधन हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प. कृष्ण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव मुन्ना लाल, जिला सचिव उत्तम कुमार, अखलाख, संतोष निषाद व अनिल कुमार आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करके बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट बनाकर खाद्य सामग्री आदि का वितरण करते हुए उनकी समुचित सहायता व प्रबंधन हेतु शासन - प्रशासन को ज्ञापन देकर समुचित शासकीय सहायता व प्रबंधन हेतु कार्य शुरू किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार