बाढ़ पीड़ितों के मदद को आगे आया राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 लखीमपुर खीरी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता।
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु हाथ बढ़ाया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का पिछड़ा जिला है जिसमें इस समय भारी बारिश व बाढ़ से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने बाढ़ पीड़ितों के समुचित सहायता हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित किया है।
इसी क्रम में संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प. कृष्ण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव मुन्ना लाल, जिला सचिव उत्तम कुमार, अखलाख, संतोष निषाद व अनिल कुमार आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करके बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट बनाकर खाद्य सामग्री आदि का वितरण करते हुए उनकी समुचित सहायता के साथ शासन - प्रशासन को ज्ञापन देकर समुचित शासकीय सहायता दिलाने पर कार्य शुरू कर दिया है।



Comments
Post a Comment