राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मेहसाना में सोलंकी साजिद खान को जिला संयुक्त सचिव जबकि श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी को तालुका उपाध्यक्षा बनाया
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 मेहसाना में संगठन विस्तार।
मेहसाना। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने गुजरात के मेहसाना में संगठन का विस्तार करते हुए सोलंकी साजिद खान को जिला संयुक्त सचिव जबकि श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी को तालुका उपाध्यक्षा मनोनीत किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा व गुजरात स्टेट इंचार्ज श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा ने बताया कि मेहसाना के जिला उपाध्यक्ष जगदीशगिरि गोस्वामी के प्रस्ताव पर सोलंकी साजिद खान को मेहसाना का जिला संयुक्त सचिव जबकि गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पेशगिरि गोस्वामी के प्रस्ताव पर श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी को मेहसाना का तालुका उपाध्यक्षा मनोनीत किया है। स्नेहा पटेल जी ने बताया कि संगठन को विश्वास है कि सोलंकी साजिद खान व श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी के संगठन में जुड़ने से गुजरात के मेहसाना में मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान में तेजी आएगी।


Comments
Post a Comment