गणेश प्रसाद द्विवेदी / पयागराज नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद द्वारा द्विदिवसीय अंतर्संकाय कबड्डी प्रतियोगिता जमुनीपुर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें पहले दिन बालक वर्ग में कला संकाय ने प्रथम तथा वाणिज्य संकाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों का परिचय प्रो. भावेश चन्द्र दुबे तथा प्रो. विनोद पाण्डे ने प्राप्त किया। दूसरे दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विज्ञान संकाय विजेता तथा कला संकाय उपविजेता रहा। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. शिखा खरे, अपर कुलसचिव (प्रशासन) डाॅ. राजेश कुमार तिवारी तथा डाॅ. किरण गुप्ता ने परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. प्रमोद मिश्र, श्री एस. एस. मिश्र, डाॅ. सव्यसाची, डाॅ. संतेश्वर मिश्रा, डाॅ. छाया मालवीय, डाॅ. रमेश चन्द्र मिश्र, डाॅ. किरण सिंह, डाॅ. शिवाश्रेय, डाॅ. विक्रम सिंह, डाॅ. सुजीत कुमार, डाॅ. कृपाशंकर यादव, डा...