आयुष्मान कार्ड बनवाने में सिविल डिफेंस सहयोग करेगा

                       जी0 के0 खरे / लखनऊ                         

लखनऊ,भारत सरकार द्वारा जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए आयुष्मान योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत लाभार्थी परिवारों को लखनऊ के चिन्हित अस्पतालों में पांच लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। जिसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते है। इसी के क्रम में उपनियंत्रक अनिता प्रताप व चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के निर्देशानुसार अब लखनऊ के लाभार्थी परिवारों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने में सिविल डिफेंस लखनऊ सहयोग करेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आज डिप्टी सीएमओ विनय मिश्रा की उपस्थिति में सिविल डिफेंस लखनऊ के स्वयंसेवकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ये बताया गया कि किसी भी लाभार्थी को अस्पताल में आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए ये पहले सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उस अस्पताल में संबंधित बीमारी के लिए आयुष्मान योजना के तहत सुविधा उपलब्ध है या नहीं। इसके बाद ही इलाज प्रारंभ कराना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर सुमित मौर्य, एडीसी मनोज वर्मा, मसर्रत जमा खान, विनय चित्रांश, स्टाफ अफसर टू डिविजनल वार्डन राजेंद्र श्रीवास्तव, गुफरान अंसारी, अशोक गुप्ता, रामगोपाल सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।