पूर्व विधायक के निधन पर शोक सभा आयोजित

                  गणेश प्रसाद द्विवेदी / प्रयागराज                   

हनुमानगंज- नीलम उदयभान करवरिया पूर्व विधायक मेजा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन बरईपुर में अरविंद कुमार तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता के आवास पर किया गया। जिसमे अरविंद तिवारी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रयागराज जनपद के लिए अपूर्णीय क्षति है उनका सहज व सरल स्वभाव और गंभीर व्यक्तित्व लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस शोक सभा में प्रमुख रूप से गणेश प्रसाद द्विवेदी ,प्रभात पांडे गोपीनाथ स्वर्णकार, अजय सिंह, रतन राज सिंह, शिव शंकर तिवारी, दिवाकर तिवारी, कौशलेश, अशोक तिवारी, संजय तिवारी, गोलू आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार