राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने अखिलेश कुमार मिश्रा को बनाया गुजरात का प्रदेश संरक्षक
एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय / प्रयागराज
👉 पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित हैं अखिलेश कुमार मिश्र।
सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के वरिष्ठ समाजसेवी व वलसाड़ निवासी अखिलेश कुमार मिश्र को गुजरात का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यकक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि अखिलेश कुमार मिश्र वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में सूरत के मंडल अध्यक्ष हैं तथा उनके संगठन व शिक्षालय के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पण, सहयोग व सेवा भावना के चलते उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में गुजरात का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया है। बता दें कि वलसाड़ निवासी अखिलेश कुमार मिश्र परमशक्ति धाम, अयोध्या में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण व संचालन संबंधी राष्ट्रीय टीम में भी सम्मिलित हैं।

Comments
Post a Comment