उद्योग व व्यापार बंधुओं के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
हमीरपुर 28 सितंबर 2024
व्यापार बंधुओं व उद्योग बन्धुओं के साथ जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में उद्योग व व्यापार बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया। व्यापार बंधुओ की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं की समस्याओं को सुनकर उनके नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि बाजार में अन्ना पशुओं के घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है अतः कहीं पर भी बाजार में अन्ना पशु घूमते हुए नहीं पाए जाने चाहिए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संबंधित ईओ व स्थानीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी। बाजारों में नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ नाली आदि की सफाई, सिल्ट सफाई व सिल्ट का उठान होना चाहिए । जल भराव वाले स्थान पर प्राथमिकता के साथ सफाई अभियान चलाया जाए तथा वहां पर एंटी लारवा व पायरेथ्रम का छिड़काव तथा फागिंग किया जाए ताकि डेंगू जैसे संक्रामक रोग न फैल सके । कहा कि जनपद में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी दशा में ना किया जाए ।पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए ,इसमें व्यापार बन्धुओं द्वारा भी सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों में शौचालयों, रात्रि में प्रकाश की उचित की व्यवस्था ,शुद्व पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की पीएम रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैंकों द्वारा उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण देने में टालमटोल ना किया जाए ,न ही अनावश्यक रूप से ऋण आवेदन निरस्त किए जाए। जनपद में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं, इससे जनपद में रोजगार तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि उद्यमियों की हर संभव मदद की जाए।इस मौके पर एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व, पीडी साधना दीक्षित, अधिशासी अभियंता विद्युत , जीएमडीआईसी रवि वर्मा , मुख्य अग्निशमन अधिकारी , सहायक आयुक्त वाणिज्य कर , अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी , व्यापार मंडल के पदाधिकारी व उद्योग बन्धु के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।



Comments
Post a Comment