जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.भानु प्रताप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                    

हमीरपुर, हमीरपुर जनपद जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.भानु प्रताप सिंह का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह अपने सरकारी आवास में पैसे लेकर टीबी के मरीजों का उपचार करते हुए देखे जा सकते है । जबकि प्रधान मंत्री मोदी ने साल 2025 के अंत तक देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है जिसके अंतर्गत देश के हर जिले में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है| जिसमे सभी संभावित टीबी मरीजों की निशुल्क जांच और निशुल्क उपचार के साथ साथ टीबी मरीजों और उन्हे खोजने वाले व्यक्ति को भी रुपए देने का प्रावधान है परंतु डॉ.भानु प्रताप जैसे अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए कार्यक्रम को फेल करवाने में लगे हुए है।

डॉ.भानु प्रताप सिंह टीबी अस्पताल में आए हुए मरीजों को भ्रमित कर अपने सरकारी आवास में ले जाते है जहां मोटा पैसा लेकर मरीज का उपचार करते है उनकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी। डॉ.भानु प्रताप को एक पत्रकार द्वारा आज डमी मरीज बनकर फोन किया गया कि उनसे इलाज कराना है तो उन्होंने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया जहां उन्होंने एक कमरे में पूरा अस्पताल का सेटअप तैयार कर रखा है । वहां रखे इंस्ट्रूमेंट औजार भी टीबी अस्पताल से ही ले जाए गए है।


डॉ.भानु को डमी मरीज ने टीबी के संभावित लक्षण बताए जिस पर उन्होंने 200 रुपए फीस लेकर आलोक पैथोलॉजी से जांच कराने के लिए भेजा ।जैसा अधिकारी वैसे कर्मचारी# चूंकि जिला क्षय रोग अधिकारी अवैध पैसा कमाने में संलिप्त है तो उनके देखा देखी टीबी अस्पताल में कार्यरत Xray टेक्नीशियन द्वारा प्रति एक्सरे मरीजों से पैसा वसूलने का मामला प्रकाश में आया जहां कुछ टीबी मरीजों ने इसकी शिकायत ओपीडी में बैठे उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ,दीपक मणि नायक से कर दी जिन्होंने एक्सरे टेक्नीशियन को बुलाकर सब मरीजों के पैसे वापिस करवाए ।


अब देखना होगा की उच्च अधिकारी कोई कार्यवाही करते है या फिर सरकार की मंशा को ठेंगा दिखाते हुए मरीजों के साथ ऐसा ही खिलवाड़ जारी रहेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे