एनजीबीयू में कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

                 गणेश प्रसाद द्विवेदी / पयागराज                    

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद द्वारा द्विदिवसीय अंतर्संकाय कबड्डी प्रतियोगिता जमुनीपुर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें पहले दिन बालक वर्ग में कला संकाय ने प्रथम तथा वाणिज्य संकाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों का परिचय प्रो. भावेश चन्द्र दुबे तथा प्रो. विनोद पाण्डे ने प्राप्त किया।


दूसरे दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विज्ञान संकाय विजेता तथा कला संकाय उपविजेता रहा। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. शिखा खरे, अपर कुलसचिव (प्रशासन) डाॅ. राजेश कुमार तिवारी तथा डाॅ. किरण गुप्ता ने परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह ने सभी का स्वागत किया।


इस अवसर पर डाॅ. प्रमोद मिश्र, श्री एस. एस. मिश्र, डाॅ. सव्यसाची, डाॅ. संतेश्वर मिश्रा, डाॅ. छाया मालवीय, डाॅ. रमेश चन्द्र मिश्र, डाॅ. किरण सिंह, डाॅ. शिवाश्रेय, डाॅ. विक्रम सिंह, डाॅ. सुजीत कुमार, डाॅ. कृपाशंकर यादव, डाॅ. अरविन्द शुक्ला, डाॅ. शक्तिनाथ त्रिपाठी,  डाॅ. ममता मिश्रा, डाॅ. विष्णु शुक्ला, डाॅ. मंजू शुक्ला, डाॅ. भूपनारायण, डॉ. राजीव कुमार वर्मा, डाॅ. आलोक कुमार विश्वकर्मा, प्रो. बृजेन्द्र मिश्र, डाॅ. राहुल कृष्ण, श्री संतोष कुमार शुक्ला आदि की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही। कोच श्री मनीष सिंह, निर्णायक श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह (अ.प्रा. शिक्षक- तिलक इण्टर काॅलेज, कोटवा), डाॅ. अवधेश कुमार तथा डाॅ. उत्तम कुमार का विशेष सहयोग रहा।



*डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह*

अध्यक्ष- खेलकूद परिषद 

एनजीबीयू, प्रयागराज

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार