अविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई
गणेश प्रसाद द्विवेदी / पयागराज
नवाबगंज।शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार प्रयागराज क्षमा शंकर पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र नवाबगंज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विकासखंड के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कौड़िहार प्रयागराज की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया छात्र-छात्राओं ने लिखित एवं मौखिक प्रतियोगिता को क्वालीफाई करते हुए क्विज स्तर में अपनी भागीदारी बनाई। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कौड़िहार प्रयागराज की पांच बालिकाएं वैभवी मौर्या,नैंसी यादव, साक्षी गौतम, रिमझिम और कोमल अंतिम 20 में चयनित हुई तथा दो बालिकाएं नैंसी यादव और रिमझिम जनपद स्तर हेतु चयनित हुई ।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं सहित सभी विजेता छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सील्ड एवं अन्य शैक्षिक सामग्री ,उपयोगी पुस्तकों आदि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा जनपद स्तर पर चयनित होना यह सिद्ध करता है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं भी विज्ञान और गणित जैसे विषयों में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं और इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है।

Comments
Post a Comment