खागा/फतेहपुर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा हार गई जिंदगी की जंग
आसिफ खान / फतेहपुर
फतेहपुर : विद्यालय की छत से कूदी 12वीं की छात्रा जो छत से कूदने के बाद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए ले जाए गई थी परंतु फतेहपुर के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खराब बताते हुए इलाज से मना कर दियाथा तब परिजन उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में ले गए थे जहां उसका इलाज चल रहा था परंतु कल पर जनों ने बेटी क दम तोड़ देने के आधार पर विद्यालय के सामने बेटी का शव गेट के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था परंतु तभी किसी ने कहा कि अभी तो बेटी की समस्या चल रही है इसको लेकर परिजन तुरंत आनन फानन में इलाज के लिए कानपुर रीजेंसी हॉस्पिटल भाग गए थे परंतु आज उक्त बेटी जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा का शव जब उसके गांव शाहीपुर अमनी गांव पहुंचा तो स्थानीय किशनपुर प्रशासन अलर्ट हो गया और गांव में भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई स्थानीय विद्यार्थियों ने क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रा के लिए न्याय की मांग की।और आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर की नारेबाजी। इस बीच पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थिति नियंत्रण में है।

Comments
Post a Comment