आकाशीय बिजली गिरने से राष्ट्रीय पक्षी की मृत्यु
अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर
हमीरपुर, कुरारा विकासखंड के बैजेइस्लामपुर(मलहरा) गांव में सुबह 8:30 बजे पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव के मकान पर आकाशीय बिजली गिर जाने के कारण छत पर बैठा राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हुआ मलहरा निवासी समाजसेवी अनार सिंह यादव ने बताया कि घायल होने के पश्चात राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई और छत पर बने शौचालय व कमरे की दीवारें चटक गईं और छत क्षतिग्रस्त हो गई घर में लगे बोर्ड और लाइटे फुंक गए हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु पर ग्रामीणों ने शोक प्रकट किया| उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस शहर से सभी सावधान और सुरक्षित रहें।

Comments
Post a Comment