एसपी के द्वारा परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                    

 👉 निरीक्षण के दौरान- ललित नारायण द्विवेदी एस.आई.एम.टी व अन्य मौजूद रहे।

हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक डॉ.  दीक्षा शर्मा द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया।इस क्रम में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया।शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/ स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। यू0पी0 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


यातायात कंट्रोल रुम का निरिक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु(कृष्णकान्त त्रिपाठी) प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, ललित नारायण द्विवेदी एस.आई.एम.टी व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे